ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

MP में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने ज्वाइन की बीजेपी।

(पंकज श्रीवास ) श्योपुर, रामनिवास रावत के साथ दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता* श्योपुर, मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव हेलीकोफ्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर का चुनावी प्रचार करके उनके लिए वोट मांगे। इस दौरान विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस को छोड़ने की वजह कांग्रेस की गलत नीति, राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना का विरोध और उनकी अनदेखी करना है। रामनिवास रावत ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा विरासत टैक्स लगाने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि, यह टैक्स वो लोग लगाते थे जिन्हे भारत से बड़ी मुश्किल से बाहर किया है उन्होंने कहा कि, यह टैक्स इंग्लैंड में लगाया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वह इस पिछड़े हुए क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं लेकिन, कांग्रेस में रहते नहीं कर सका, इसलिए आप लोगों से बात करके मेने बीजेपी की सदस्यता ली है ताकि, में भाजपा जैसी अच्छी नीति वाली पार्टी में। रहकर आपकी सेवा करू। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया और कहा कि, पूरा देश चाहता है कि, तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बने, उन्होंने कहा कि, पूरे देश से कांग्रेस साफ हो रही है, उन्होंने खजुराओ सीट का जिक्र करते हुए कहा कि, कांग्रेस के पास वहां प्रत्याशी नहीं है, उन्होंने इंदौर का जिक्र भी किया और कहा कि, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन पर्चा वापस खींचकर भाजपा में शामिल हो गया। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने रामनिवास रावत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, इनके काम और व्यवहार से में पहले से आकर्षित था, में चाहता था कि, ऐसा नेता गलत पार्टी में है यह हमारी पार्टी में होना चाहिए, उन्होंने विजयपुर और श्योपुर जिले का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि, चंबल, पार्वती और कूनो नदियों पर एक बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा जो किसान के खेतों तक पानी पहुंचाएगा।कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ 2 हजार के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम और सभी मेहमान रामनिवास रावत को साथ लेकर हेलीकॉफ्टर द्वारा प्रेमसर कस्बे के लिए रवाना हो गए वह प्रेमसर में जनसभा को संबोधित करके बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button