मुख्य समाचार
भिंड में बोले राहुल गांधी सुबह उठेंगी, तो जादू से महिलाओं के अकाउंट में आएगा एक लाख।
भिंड: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश भिंड जिले पहुंचे. उन्होंने यहां मंच से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम महालक्ष्मी योजना लागू करेंगे. हम गरीब परिवारों की सूची बनाएंगे. हर परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपया बैंक अकाउंट में जाएगा. महिलाएं सुबह उठेंगी, तो जादू से उनके अकाउंट में ये पैसा आ जाएगा. उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेकर बताया कि यह जनता की आत्मा है. मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि आरक्षण के खिलाफ अग्निवीर योजना निजीकरण में क्यों की.



