ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

90 वर्षीय वृद्ध की कुऐ में गिरने से मौत।

मुरैना के जौरा कस्बे में सूखे कुएं में गिरने से एक 90 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बुजुर्ग एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। रात के समय अंधेरे में उनको दिखाई नहीं दिया और वे सूखे कुएं में गिर गए। तीन दिन तक उनकी लाश कुएं में पड़ी रही। शुक्रवार की सुबह जब वहां से कुछ लोग गुजरे तो उन्हें लाश में से दुर्गंध महसूस हुई। कुए के अंदर झांक कर देखा तो एक वृद्ध की लाश पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जौरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बाद में लाश को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और उसका पीएम किया जा रहा है। बता दे कि, 90 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल सिंह यादव ग्वालियर में रहते हैं। उनका एक बेटा सावरेन सिंह यादव मुरैना के सराय छोला थाने में बतौर उपनिरीक्षक पदस्थ है। 22 अप्रैल को सुबह वे ग्वालियर से जौरा में मौजूद उनके एक दोस्त सरनाम सिंह गुर्जर के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। रात का समय था। उनको कम दिखाई देता था। उनकी नजर कमजोर थी। रात के अंधेरे में वह एक सूखे हुए को नहीं देख सके और उसमें जा गिरे। 3 दिन तक उसकी लाश कुएं में ही पड़ी रही, किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया राहगीरों द्वारा बदबू आने की खबर पुलिस को दी की कुऐ में बदबू आ रही है पुलिस ने देखा तब वृद्ध की लाश को कुऐ से बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button