ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना जीजा के साथ शादी समारोह में 8 दिन पूर्व आऐ और अचानक लापता हुए युवक का कुऐ में मिला शव मामला प्रेम प्रसंग का।

मुरैना, 8 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका मुरैना में जीजा के साथ शादी समारोह में आया एक युवक अचानक लापता हो गया, जिसका शव कुएं में मिला है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, अंबाह थाना क्षेत्र के अमिहलेडा गांव निवासी उमेश प्रजापति 17 अप्रैल को मुरैना सब्जी मंडी से बाइक सहित लापता हो गया था। युवक अपने जीजा के साथ मुरैना में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से आया था। उमेश अपने जीजा से बाइक लेकर 10 मिनट में वापस आने की कहकर गया था, लेकिन देर रात वापस नहीं आया तो जीजा ने घर वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद 18 अप्रैल को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज बुधवार को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के एक कुएं में उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को कुएं के बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस मामले में परिजनों का कहना है कि राठौर समाज की किसी लड़की से उनके बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने मेरे बेटे को मैसेज कर बुलाया और बेटा उसके मैसेज पर दामाद की बाइक लेकर चला गया था। मैसेज के स्क्रीनशॉट भी मोबाइल में मिले हैं, जिसमें पूरी जानकारी दी हुई है। लड़के के पिता ने लड़की के पिता पर अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग काम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button