ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कूलर हटाने के नाम पर सगे भाईयों में चली तलवारें 6 लोग घायल बचाने आऐ माता पिता को भी नहीं छोड़ा कलयुगी पुत्रों ने घायल अवस्था में सभी अस्पताल में भर्ती।

ग्वालियर में सगे भाइयों के बीच कूलर हटाने के लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी फंसाद में बदल गया। भाइयों ने एक दूसरे पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। घर से लड़ते झगड़ते हुए परिवार के सदस्य सड़कों पर आ गए। झगड़े में तीन भाई, मां-पिता व भाभी घायल हुए हैं। घटना मंगलवार को न्यू इन्द्रा नगर हजीरा की है ग्वालियर में सगे भाइयों के बीच तलवारों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। घर से लड़ते झगड़ते हुए परिवार के सदस्य सड़कों पर आ गये झगड़े में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल हजीरा में भर्ती कराया गया है। परिवार में भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू इन्द्रानगर निवासी रामेश्वर सिंह परमार का अपने छोटे भाई धर्मेन्द्र परमार और मझले भाई जितेंद्र से विवाद हो गया। असल में रामेश्वर अपनी पत्नी के साथ मकान के एक हिस्से में रहता है। जबकि अधर्मेद्र और जितेंद्र के साथ पिता प्रताप सिंह, मां मुन्नी बाई रहते हैं। मकान को लेकर इन तीनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहते थे, लेकिन मंगलवार को कमरे में रखे कूलर को हटाने के लिए कहने पर रामेश्वर और धर्मेन्द्र में विवाद हुआ। पहले तो दोनों में मुंहबाद हुआ, लेकिन बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे व तलवार निकल आई। रामेश्वर ने तलवार निकालकर भाइयों पर हमला कर दिया तो भाइयों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। बचाने आई भाभी, मां व पिता को भी छोड़ा। जो सामने आया उस पर ही हमला करते हुए पीटा। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। कूलर हटाने को लेकर कहने पर हुए झगड़े में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच मकान के हिस्से को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। कई बार इनमें पहले भी झगड़े हो चुके है। थाने में शिकायतें भी हुई, लेकिन विवाद थमा नहीं और आज एक बार फिर इनमे झगड़ा हो गया। घायलों का कहना है कि वह इन लोगों की दो साल से शिकायत कर रही है लेकिन कोर्ड सनवाई नहीं हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button