ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सिहोनिया पुलिस ने अबैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफतार।

मुरैना , आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध हथियार तस्करों एवं निर्माताओं, अवैध शराब-मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री, स्थायी वारंटियो एवं ईनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं डीएसपी मुख्यालय श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उनि. धर्मेन्द्र सिंह गौर थाना प्रभारी सिहोनियां को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ककनमठ तिराहे के पास बावरीपुरा रोड पर अवैध कट्टा लिये वारदात करने की नीयत से खड़ा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी सिहोनियां मय हमराह फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर चैक किया गया तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड मिला, जिसे मौके पर से जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना वापसी पर आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सराहनीय योगदान :- उक्त सराहनीय कार्य में उप निरी धर्मेन्ट थाना प्रभारी सिहोनियां मय हमराह फोर्स सउनि० राकेश भास्कर, प्रआर 294 नरहरी यादव, आर 907 रणधीर जाट, आर 1180 रामसिंह जाट, आर 145 कल्यान, आर 282 अजीत जाट, आर 1214 योगेश जाट का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button