ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे नामांकन के लिये अब दो दिन शेष।

मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को 3 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इन प्रत्याशियों ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी अंकित अस्थाना को अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र सौंपे। ज्ञात हो गत 12 अप्रैल को निर्वाचन की सूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार द्वारा नामांकन भरा गया था। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 16 अप्रैल को श्री शिवमंगल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इनके अलावा श्री सत्यपाल सिंह ने इंडियन नेशनल कॉग्रेंस पार्टी और श्री रमेश चन्द्र गर्ग ने बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरे। नामांकन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक अब 18 व 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। शासकीय अवकाश होने की वजह से 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक यह कार्यवाही संपादित होगी। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button