मुख्य समाचार
मुरैना में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार,BSP देगी कड़ी चुनौती?
मुरैना, बहुजन समाज पार्टी ने जानें मानें व्यापारी रमेश गर्ग को अपना प्रत्याशी बनाया आज उन्होंने प्रेस वार्ता कर चुनाव का आगाज किया बसपा प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये भाजपा, कांग्रेस एवं मीडिया के कुछ साथियो पर भी हमला बोलते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ काम किया, लेकिन सत्ता के दबाव में प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र का अमला भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य कराने को लगा दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सत्ता के दबाव में लगभग मैदान छोड़ ही गये थे। इन इस परिस्थितियों का आलेख मीडिया के कुछ साथी करते तो परिणाम बसपा के पक्ष में होते। श्री पिप्पल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम देखकर यह तय है कि जिले में बहुजन समाज पार्टी बहुत दम-खम रखती है। वर्तमान लोकसभा चुनाव को जीतने के लिये पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। इसके लिये दमदार प्रत्याशी भी सबके सामने हैं। बसपा प्रत्याशी रमेशचन्द्र गर्ग के विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा व राजनीति के क्षेत्र में इन्होंने लोगों को दिया है, आज समय आ गया है कि वह लोग बसपा प्रत्याशी का सहयोग करें वहीं रमेशचन्द्र गर्ग ने कहा कि आजादी से अभी तक मुरैना विकास से अछूता है, इसलिए वह चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ सहयोगियों से चुनावी दौर में अपनी सकारात्मक भूमिका का को निर्वहन करने हेतु अपील की है रमेश गर्ग के बसपा प्रत्याशी बनने से कांग्रेस भाजपा दोनों को घाटा होता दिख रहा है बता दे वैश्य वर्ग का जो वोट भाजपा और कांग्रेस को मिलता था वह अब सीधे बसपा में जाऐगा और दलित समाज तो पहले ही उनके साथ है ब्राह्मण वोट बैंक भी बसपा के साथ जा सकता है बलवीर डंडोतिया ने कहा 50 प्रतिशत वोट बसपा में जाऐगा कुल मिलाकर ऊंट किस और करवट ले कह नहीं सकते मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है



