मुख्य समाचार
भिंड ट्रेन से कटकर युवक की मौत।
भिंड के बरोही थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मदनपुरा गांव में रहने संजीव दर्जी उम्र 40 साल गांव में अकेला रहता था। सुबह के समय गांव के नजदीक से निकली रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां युवक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव जब्त किया। पुलिस ने शव पीएम कराया। इसके बाद परिवार जनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है


