मुख्य समाचार
राम का नाम मोक्ष के लिए जपा जाता है, सत्ता के लिए नहींः प्रवीण पाठक
ग्वालियर से प्रत्याशी बनाए गए प्रवीण पाठक ने पीएम मोदी के 400 पार के नारे को लेकर कहा कि भाजपा और मोदी के सभी नारे जुमले ही साबित हुए हैं। 2 करोड़ नौकरी देने का नारा हो या 15 लाख रुपए खाते में डालने का। लोकसभा चुनाव से पूर्व. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से चुनाव पर असर के संबंध उन्होंने कहा कि राम हमारे भी आराध्य हैं वह केवल भाजपा के नहीं हैं। भगवान का नाम मोक्ष के लिए लिया जाता है सत्ता के लिए नहीं। नाम की घोषणा में देरी होने से प्रचार में पिछड़ने के सवाल पर कहना है कि हमारा परिवार हमेशा जनता की सेवा में रहता है। परिवार के लोग पहले से ही सक्रिय थे। नाम देरी से घोषित होने का कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरी पार्टी साथ है और विधानसभा में भी. ग्वालियर संभाग में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस मजबूत है और भाजपा का कोई जुमला नहीं चलने वाला है।


