ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना,बढ़ती गर्मी को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लू (ताप) से बचाव हेतु एडवाईजरी

मुरैना ,स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुये एवं लू (ताप) से बचाव हेतु एडवाईजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया है कि भीषण गर्मी में लू लगने की संभावना अधिक रहती है। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और ज्यादा गर्मी ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाती है। गर्म एवं लाल सुखी त्वचा शरीर का तापमान 40 डिग्री सेलसियस एवं 104 फेरेनहाईट उल्टी आना बहुत तेज सिर दर्द माँसपेशियो में कमजोरी, ऐठन सॉस फूलना या दिल की धडकन तेज होना, घबराहट होना, चक्कर आना और हलका सिर दर्द जैसे लू के लक्षण है। लू (ताप) से बचाव हेतु उपाय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने बताया कि लू (ताप) से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी पिये।तरल पेय पदार्थ जेसे छाछ, लस्सी, मठठा, फलो के जूस का सेवन अधिक करें। बच्चे बुजूर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकले विशेषतः दोपहर में 12 बजे से 4 बजे तक घर से न जाये। धूप में निकलने से पहले सिर एवं कानो को अच्छी तरह ढक ले। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती एवं हल्के ढीले-ढाले कपडे पहने। लू प्रभावित व्यक्ति को तुरन्त पानी का सेवन कराना चाहिये। किसी छायादार एवं ठण्डी जगह पर विठाये। लू प्रभावित व्यक्ति को ओआरएस का घोल पिलाये, ठण्डे पानी की पटटी रखे और चिकित्सक से उपचार लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button