ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

खजुराहो से नामांकन रद्द होने के विरोध में सपा प्रत्याशी मीरा यादव सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।

भोपाल। खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का शुक्रवार को त्रुटि पाए जाने पर नामांकन फॉर्म को निरस्त कर दिया गया. इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता विवेक तन्खा के बुलाने पर दीपनारायण यादव दिल्ली पहुंचे.अब नामांकन निरस्त मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है. कांग्रेस व सपा ने निर्वाचन अधिकारी पर इस मामले में आरोप लगाया है. नामांकन रद्द होते ही एमपी की सियासत गर्म बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त होने की जानकारी लगते ही मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलने लगा. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आधिकारिक बयान जारी किए और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया कड़ी आपत्ति व्यक्त की. अखिलेश यादव ने कहा था कि यह लोकतंत्र की हत्या है. इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए. वहीं, पन्ना जिले के निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि कहने के बाद भी नामांकन में हस्ताक्षर नहीं किए गए. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने दीप नारायण यादव को दिल्ली बुलाया है. वह दिल्ली पहुंच गए हैं. संभावना है कि नामांकन निरस्त होने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका को स्पेशल बेंच पर दायर कर किया जा सकता है. गौरतलब है कि मीरा दीपनारायण यादव द्वारा दो नामांकन फार्म जमा किए गए थे और दोनों नामांकन फार्म त्रुटि होने के कारण रद्द कर दिए गए. बताया गया कि नामांकन फार्म दो वजहों से रद्द किया गया. पहला नामांकन फार्म के साथ वोटरलिस्ट की सत्यापित पुरानी प्रति वोटरलिस्ट की कॉपी लगा दी. दूसरी वजह नामांकन फार्म के हर पेज पर प्रत्याशी के ओरिजनल दस्तखत होते हैं, लेकिन मीरा यादव के फार्म के एक पेज पर दस्तखत छूट गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button