मुख्य समाचार
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिन्द सिंह ने श्रीमती वीरा राणा मुख्य सचिव म.प्र.शासन को पत्र लिखकर भिण्ड कलेक्टर की शिकायत की
लहार..पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने वीरा राणा को कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव की लिखित शिकायत करते हुए बताया कि भिण्ड कलेक्टर के द्वारा स्थानीय किसानों को परेशान कर गेहूँ, सरसों, मसूर, चना खरीदी केन्द्र 20-25 कि०मी० दूर बनाकर निजी वेयर हाऊस मालिकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है,उन्होंहे कहा कि भिण्ड जिले की सीमा उ.प्र. के झॉसी, जालौन, इटावा, औरईय्या जिलों से सटी है। अनेकों खाद्यान माफिया गेहूँ न बोने वाले भिण्ड के किसानों के नाम से फर्जी पंजीयन कराकर उ.प्र. से गेहूँ व अन्य अनाज लाकर भिण्ड जिले में विक्रय कराते हैं। इस वर्ष म.प्र. सरकार द्वारा गेहूँ खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रू० वोनस दिया जाना है। भिण्ड जिले में यह प्रक्रिया खाद्यान माफियाओं द्वारा जिले के खाद्य अधिकारियों से सांठगांठ कर समर्थन मूल्य पर पिछले कई वर्षों से विक्रय करते रहे हैं। स्थानीय किसानों का गेहूँ आदि अनाज निम्न गुणवत्ता का बताकर खरीदने से मना कर देते हैं। जिससे स्थानीय किसान परेशान होते हैं। मेरे द्वारा पूर्व में शिकायत करने के बाद भी कलेक्टर भिण्ड द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र से 20-25 कि.मी. दूर निजी वेयर हाउस मालिकों को लाभ पहुंचानें के उद्देश्य से भरने के आदेश जारी किये हैं। जिससे अधिक परिवहन व्यय कर शासन को क्षति पहुंचाने की योजना है। जबकि खरीदी केन्द्रों के समीप लहार नगर में ही वृहत्ताकार सहकारी संस्था लहार, मार्केटिंग सोसायटी लहार तथा सहकारी संस्था वैशपुरा के निजी वेयर हाऊस उपलब्ध है। इसके साथ 2 मार्केटिंग सोसायटी लहार एवं सहकारी संस्था वैशपुरा म०प्र० में उत्कृष्ट सहकारी संस्थाएँ है। जिन्हें अनेकों बार शासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है


