ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

खरीदारी करने आए व्यक्ति की वाइक को अपनी बाइक समझ कर ले गया दूसरा युवक , आरक्षक की सूझबूझ से एक घंटे में ही मिली।

भिंड, मित्र पुलिस के नाम से जानी जाने वाली भिण्ड पुलिस ने एक बार फिर अपने नाम की सार्थकता को सिद्ध किया है। जी हां ऐसा ही वाक्या शहर के पुस्तक बाजार में गुरुवार को देखने को मिला lजानकारी के अनुसार राजेश दुबे पुत्र रामदत्त दुबे निवासी किशूपुरा अपनी पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 30 एम जी 8376 को मार्केट में खड़ी कर खरीदारी करने लगे तभी अन्य व्यक्ति उनकी बाइक को अपनी बाइक समझ कर ले गया और अपनी बाइक वहीं खड़ी कर गयाl फरियादी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की यह जानकारी शहर के ट्रैफिक थाने में पदस्थ आरक्षक बृजेश सिंह(1202) को वायरल सेट के माध्यम से प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए खड़ी हुई गाड़ी के नंबर के आधार पर मलिक का पता और मोबाइल नंबर निकाला और उक्त युवक से बातचीत की और उसे बताया कि आप अपनी बाइक वहां खड़ी कर दूसरे की बाइक लेकर चले गए हो उन्हें तत्काल लाकर वापस करो इतना सुनते ही वह युवक बाइक वापस लेकर आया और बताया कि भूल बस मैं अपनी बाइक समझकर ले गया थाl आरक्षक की सूझबूझ और सक्रियता के चलते महज एक घंटे के अंदर ही बाइक मलिक को बाइक वापस मिली तो वह बहुत ही खुश हुए और आरक्षक को धन्यवाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button