ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जयपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत के एक दिन बाद, मृतकों के परिजनों ने रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और परिवार के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने शवों को घटनास्थल के पास बैनाड़ा श्रीजी सड़क मार्ग पर रख दिया और उन्हें वापस लेने से इनकार कर दिया. जयपुर के पास बस्सी में शालीमार केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. दो घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, वहीं शनिवार रात साढ़े नौ बजे एसएमएस अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने रात में भी विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पूर्वी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मरने वालों में हीरालाल गुर्जर, गोकुल हरिजन, कृष्णा गुर्जर, मनोहर गुर्जर शामिल हैं जो बैनाड़ा गांव के रहने वाले थे, जबकि मृतक बाबूलाल मीणा यहां सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे. एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी. वह मथुरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया जा रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button