ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के युवाओं से कांग्रेस की पांच बड़ी गारंटी ।

1. भर्ती भरोसा: कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी देती है। हम एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीक़े से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 2. पहली नौकरी पक्की: प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक साल के अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए (₹8,500/माह) हर महीने मिलेंगे। 3. ⁠पेपर लीक से मुक्ति: कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं में किसी भी तरह की सांठगांठ या षड्यंत्र को रोकने के लिए और ईमानदारी एवं निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। 4. ⁠गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा: कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोज़गार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है। 5. ⁠युवा रोशनी: पांच साल की अवधि के लिए देश के सभी ज़िलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस 5,000 करोड़ रुपए का एक कोष बनाएगी। 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button