मुख्य समाचार
मुरैना आगमन पर रमेश गर्ग ने किया राहुल गांधी का जोरदार स्वागत।
मुरैना. सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं केएस ग्रुप के चेयरमैन रमेशंचद गर्ग ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। मुरैना-श्योपुर क्षेत्र से लोकसभा के टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे रमेशगर्ग के साथ हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। न्याय यात्रा लेकर मुरैना पहुंचे राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां रमेश गर्ग द्वारा बीते दो दिन से युद्धस्तर पर की जा रही थी। यह स्वागत नेशनल हाईवे स्थित आरपी ओवरसीज के सामने किया गया । मुरैना के स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा जैसे ही ग्वालियर की ओर बढ़ी आरपी ओवरसीज के सामने मौजूद रमेश गर्ग व उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। काफिला यहां कुछ देर के लिए रुका तब रमेश गर्ग राहुल गांधी के समक्ष पहुचे और जनेऊ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रमेश गर्ग का परिचय राहुल गांधी से कराते हुए कहा कि ये यहां के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और म़ुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी के लिए इस संसदीय क्षेत्र से मुफीद उ मीदवार साबित हो सकते हैं। आरपी ओवरसीड्स पर न्याया यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। राहुल गांधी ने रमेश गर्ग से कुछ देर चर्चा की और ग्वालियर की ओर निकल गए। न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए रमेश गर्ग के साथ केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोग हजारों की तादाद में नजर आ रहे थे और इन सभी ने गर्ग को मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी।



