मुख्य समाचार
मुरैना करंट लगने से विवाहिता की मौत।
मुरैना के कैलारस कस्बे में एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। युवती अपने घर में कूलर को साफ कर रही थी। उसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बीते दिन की है। बता दें कि, सोनाली जगा पत्नी अंकेश जगा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुशवाहा मोहल्ला, अपने घर में रखे कूलर को साफ कर रही थी। उसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे कैलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
