मुख्य समाचार
भारतीय सेना में अगम्य साहस के लिए चंबल मुरैना के लाल दीपू सिंह सिकरवार को मिला वीरता पुरस्कार
मुरैना। देश के रक्षा के लिए अतुलनीय योगदान देनेे वाले और साहस दिखाकर देश की रक्षा करने वाले जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है इसी कड़ी में मुरैना जिले के जौरा तेहसील के गांव उत्तम पुरा के लाल सिपाही दीपू सिंह सिकरवार पुत्र वीर सिंह सिकरवार राजपूत रेजीमेंट 44 बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स को अगम्य साहस के लिए वीरता पुरस्कार से भारत सरकार ने नवाजा है बता दे दीपू सिंह सिकरवार द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए साहस का परिचय देते हुऐ आतंकवादी को मार गिराया अतुलनीय वीरता साहस का परिचय दिया उनके साहस को सलाम करते हुए सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया है सम्पूर्ण चंबल अंचल में दीपू सिंह सिकरवार को वीरता पुरस्कार मिलने पर खुशी है उनके इष्ट मित्रों ने उसको शुभकामनाएं बधाई दी है



