ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जमीनी विवाद में गोलियां से गूंजा चंबल, एक ही परिवार के 4 लोग घायल।

भिंड जिले के दिया थाना अंतर्गत आने वाले हीरापुर गांव में एक ही परिवार के दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों ओर से चली गोलियां में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें दो लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है जानकारी के मुताबिक हीरापुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के अजय भदौरिया और मुरारी भदौरिया के बीच जमीन बंटवारे संबंधी विवाद चल रहा था. जिसकी शिकायत पहले भी थाने में हो चुकी थी लेकिन आज मुरारी भदौरिया के परिवार की ओर से खेत में मिट्टी डाली जा रही थी. जिसको रोकने के लिए अजय भदौरिया अपने बेटों के साथ पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच विवाद होने लगा. विवाद इतना बड़ा कि पहले तो गाली गलौज हुआ फिर लाठी ठंडे और कुल्हाड़ी फरसे चले जब इतने पर भी दोनों पक्षों का मन शांत नहीं हुआ तो मुरारी और उसके परिजन बंदूक कट्टे लेकर आ गए और ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें सुनील, गोलू और अजय भदौरिया गोली लगने से घायल हो गए और तेजनारायण भदौरिया कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गए पुलिस ने दर्ज की शिकायत इस घटना के बाद मुरारी सहित आरोपी पक्ष के आधा दर्जन लोग मौके से हथियारों सहित भाग निकले. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर गंभीर रूप से घायल सुनील भदौरिया और अजय भदौरिया को ग्वालियर रेफर किया गया है. वहीं गोलू और तेज नारायण भदौरिया का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. गोलू भदौरिया की फरियाद पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button