ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के जेवरात चोरी, मेहमान बनकर आया शख्स, पलक झपकते नकदी भरा बैग लेकर हुआ फरार ।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में शादी समारोह के दौरान जेवरात और नकदी उड़ाने वाले शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय है। ग्वालियर शहर में एक ऐसी ही वारदात हुई है जहां शादी की खुशियों के बीच चिंता का माहौल हो गया। मेहमान बनकर आए शख्स ने दूल्हा-दुल्हन के जेवर और पैसों से भरे बैग में हाथ साफ कर दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।   दरअसल ग्वालियर में सिरोल इलाके के लोटस बैंक्विट में शुक्रवार रात एक शादी समारोह का आयोजन था। परिवार के लोग खुशियां मनाने में लगे हुए थे, बची हुई तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान 18 से 20 साल की उम्र का युवक मेहमान बन कर दाखिल हुआ। स्टेज के सामने से सोने चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपए का सामान से भरा बैग रखा था। मेहमान बनकर आया युवक पलक झपकते ही इस बैग को उठाकर फरार हो गया।  चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिरोल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने लोगों से अपील की है की शादी समारोह के दौरान कीमती जेवरात और नकदी से भरे बैग को लापरवाह तरीके से ना छोड़े। बता दें कि देश भर में शादियों का सीजन है जिसकी वजह से बड़े-बड़े मैरिज गार्डन और होटल फुल हैं। शातिर चोर भी ऐसे आयोजनों का इंतजार करते हैं और मौका पाकर हाथ साफ़ कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button