ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

क्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही बाल सम्प्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हुये अक्षया हत्याकांड में शामिल एक बाल अपचारी को उ0प्र0 से पुलिस ने अभिरक्षा में लिया।

ग्वालियर। बाल सम्प्रेक्षण गृह थाटीपुर ग्वालियर से दिनाक 25.01.2024 को 06 बाल अपचारी दीवाल फांदकर फरार हो गये थे, जिसमें अक्षया हत्याकांड में शामिल बाल अपचारी भी थे। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ग्वालियर की टीमों को फरार हुये बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेने के लिये लगाया गया था। दिनांक 02.02.2024 को क्राइम ब्रांच पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बाल सम्प्रेक्षण गृह थाटीपुर से दीवाल फांदकर भागा अक्षया हत्याकांड में शामिल बाल अपचारी ग्राम मदनपुरा पचोखरा(उ0प्र0) में अपने नाना के घर में रह रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे* के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर उक्त फरार बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी अपराध श्री षियाज़.के.एम,भापुसे व डीएसपी अपराध द्वितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमर सिंह सिकरवार* के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मदनपुरा पचोखरा(उ0प्र0) में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम मदनपुरा पचोखरा(उ0प्र0) में स्थित बाल अपचारी के नाना घर में दबिश दी तो वह अपने नाना के घर में उपस्थित मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। उक्त बाल अपचारी छात्रा अक्षया हत्याकांड में शामिल था, जिसमें उक्त बाल अपचारी को थाना माधौगंज के अप0क्र0-286/12 धारा 302,307,34भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर बाल सम्प्रेक्षण गृह थाटीपुर ग्वालियर में भेजा गया था। दिनांक 25.01.2024 को उक्त बाल अपचारी अपने अन्य साथियों के साथ बाल सम्प्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गये थे। जिस पर से क्राइम ब्रांच द्वारा इनकी तलाश की जा रही थी। *सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमर सिंह सिकरवार, सउनि0 राजीव सोलंकी, प्र.आर0 हरेन्द्र गुर्जर, आर0 अरूण पवैया, अनिल मौर्य, सोनू परिहार की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button