ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हथियार बनाने वाले कारखाने पर थाना देहात पुलिस व सायबर सेल भिण्ड का छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कटटे व औजार बरामद।

भिंड। पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरी प्रदीप सोनी व सायबर सेल भिण्ड के संयुक्त नेतृत्व में जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों की धरपकड की कार्यवाही जारी है । इसी तारतम्य में दिनांक 28.01.24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि सरसों के खेत ग्राम बिजपुरी में एक व्यक्ति कटटा निर्माण करवा रहा है। सूचना पर आरोपी के खेत में थाना देहात पुलिस व सायबर सेल भिण्ड ने संयुक्त रूप से दबिश देकर कटटा निर्माण कर रहे दो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया है, कटटा निर्माण कराने वाला आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी गणों के कब्जे से कटटा बनाने वाला सामान जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी। आरोपी खेत मालिक उक्त गिरफ्तारशुदा कटटा निमार्ण करने वाले आरोपीगणों को उत्तर प्रदेश से लाया था जिनमें एक फरूर्खाबाद व एक मैनपुरी जिले का होना बताया। *बरामद मसरूका -* 315 बोर के 7 कट्टे एवं 2 अधवने 315 बोर के कट्टे, एक ड्रिल मशीन बडी, एक ड्रिल मशीन छोटी, 2 पकड मशीन (दवाने वाली), तीन फनर, चार फनर पत्ती, 2 रैतमाल बडे, 1 रैतमाल छोटा, 1 प्लास, 1 ग्रुब्ज मेकर, 1 हथोडा, 1 आरी छोटी लकडी वाली, 10 घोडा, 1 भट्टी ब्लोअर, 5 लोहे की पत्तिया, 2 मोटी नाल पाईप, 4 छोटी पाईप लोहे की, 4 बडी पाईप लोहे की, 3 नली 315 बोर की, 1 लोहे की सडासी, पतला तार, स्क्रू 1 डिब्बी, 5 ट्रिगर पत्ती, 2 छेनी बडी, 1 छेनी छोटी नुकीली, लोहे की दो चोडी पत्तिया, 1 स्प्रिंग, 1 रैतमाल गोल सराहनीय कार्य - निरी प्रदीप सोनी, निरी दीपेन्द्र यादव, उनि विजय शिवहरे, उनि रेखा मिश्रा, उनि रविन्द्र मांझी, उनि लक्ष्मण किशोर गुबरेले, उनि प्रमोद तोमर सउनि सत्यवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर प्रमोद पाराशर, सतेन्द्र यादव, महेश, गुरूदास, सोनेन्द्र, मनीष भदौरिया, केशव भदौरिया, धीरेन्द्र भदौरिया, आर राहुल यादव, यतेन्द्र राजावत, आनन्द दीक्षित, भूपेन्द्र राजावत, अनिल जाट, सुभाष तोमर, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, विष्णु तोमर, राहुल शुक्ला, बृजनन्दन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button