मुख्य समाचार
अधेड़ कामवाली बाई ने 20 लाख रूपये की चोरी कर प्रेमी पर लुटाया पूरा पैसा, कोतवाली पुलिस द्वारा 4 लाख नगदी, 12 लाख का जेवर बरामद दोनो आरोपीगण गिरफ्तार।
मुरैना। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह चौहान द्वारा शहर मुरैना में हुई चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारी जिला मुरैना को दिए गए थे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दिनाक 12.01.2024 को थाना कोतवाली पर जाकर फरियादी नीरज शर्मा निवासी न्यू आमपुरा रजिस्ट्रार ऑफिस के पास मुरेना ने सूचना दी कि वह शराब की ठेकेदारी और प्रोपर्टी बिजनेस करता है और उसके यहां बड़ी-बड़ी रकम का आदान-प्रदान होता रहता है दिनांक 11.01.24 को घर पर 18 लाख रुपये बेग में रखकर अलमारी में रख दिये थे दो दिन बाद चेक किया तो 6 लाख कम निकले इस कारण सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये दिनांक 12.01 24 को फिर 7 लाख का बैग अलमारी में रखा था तो उसमे से भी 2 लाख कम निकले तब तिजोरी चैक की गई जिसमें से कीमती करीवन 12 लाख का 20 तोला सोने की आभूषण भी गायब मिले सीसीटीवी फुटेज को चैक किया तो कोई बाहरी व्यक्ति आता-जाता नहीं दिखा उक्त सूचना पर से थाना कोतवाली मुरैना में अपराध क्रमांक 53/23 पारा 457,380 ता.हि का कायम किया गया मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल बरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना प्रभारी कोतवाली निरी सुनील खेमरिया द्वारा मय स्टाफ उनि शिवानी जादीन उनि कपिल पराशर एवं अन्य के तुरन्त घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं सीसीटीव्ही फुटेज चैक को मई जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं पाया गया। घर में काम करने वाली बाई भी लगातार सामान्य रूप से काम पर आते-जाते पाई गई, किन्तु जब काम वाली बाई का मोबाईल चैक किया तो मोबाईल की गैलरी में उसके प्रेमी के साथ कई फोटो मिले, जिसके बाद जब उसको हिरासत में लेकर पुछताछ की गई तो काम वाली बाई ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह रकम चुरा-चुराकर अपने प्रेमी को दे देती थी। चोरी की रकम से प्रेमी को 5 लाख रुपये नगद एक कान के टॉप्स, सोने का हार दना बताया शेष आभूषण और नगद 2 लाख रुपये अपने घर में रखे होना स्वीकार किया, कुल 20 लाख रुपये की चोरी में से 04 लाख रुपये नगद, जेवर के आभूषण करीबन 12 लाख रुपये का माल महिला और उसके प्रेमी से बरामद किया जा चुका है। प्रेमी ने अपने बड़े भाई के नाम से 3 लाख नगद देकर शिफ्ट जिजायर कार भी खरीद ली है जो बरामद कर ली गई है, शेष रकम बरामदगी हेतु आरोपीगण निवासी सक्सेना पुरा बामौर, आमपुरा मुरैना का पुलिस रिमाण्ड पर लिया जा रहा है। उक्त महिला शादीशुदा है एवं उसके 3 बच्चे है जबकि उसका प्रेमी अविवाहित है जिसकी उम्र करीबन 20 साल है तथा उक्त लड़का बेराजगार है। महिला आमपुरा की रहने वाली है सुनीता नाम है जबकि लडका बानमोर का रहने वाला है जिसका शाबीर ख़ान नाम है जप्त मशरूका: 04 लाख रूपये नगदी, 12 लाख का जेवर एवं एक शिफ्ट कार जप्त की गई। सराहनीय भूमिका: निरीक्षक सुनील खेमरिया, थाना प्रभारी कोतवाली स्टाफ सहित एसएसपी शिवानी जादौन, एसएसपी कपिल पाराशर, एसएसपी लक्ष्मण गौड़, पीआर 765 सुनील यादव, आर 24 सत्यम शर्मा, आर 153 श्याविहारी शर्मा और आर 723 सूरज राठौड़ की सराहनीय भूमिका रही ऑपरेशन में.



