ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

बेटा है टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर, पिता घर-घर डिलीवर कर रहे सिलेंडर, वायरल हुई VIDEO

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिछले कुछ साल में अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। बेहद ही कम समय में रिंकू ने अपने दम पर न केवल भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई है, बल्कि दुनिया में भी अपना नाम बना लिया है। टीम इंडिया में शामिल होने के बाद रिंकू सिंह लगातार अपना जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। इसी बीच रिंकू सिंह के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एलपीजी गैंस सिलेंडर की डिलीवरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते हुए नजर आ रहे हैं। बेटे के स्टार क्रिकेटर बनने और लाखों रुपए कमाने के बावजूद रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर सप्लाई का काम कर रहे हैं। अब ये मजबूरी है या खुद्दारी? इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। रिंकू सिंह के पिता को डिलीवरी करते देख फैंस भी उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।

इस वीडियो को @Vipintiwari952 की आईडी से X पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर सप्लाई करते नजर आते हैं, रिंकू भारत के लिए खेलते हैं, इसके बावजूद उनके पिता गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम जारी रखते हैं। मेहनती परिवार। यह वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को अभी तक 953.3K व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स भी वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

एक यूजर का कहना है- लावारिस फिल्म का एक डायलॉग है…इंसान को अपनी औकात कभी नहीं भूलना चाहिए। एक यूजर ने उन्हें रीयल राइफ का हीरो बताया है। कोई कह रहा है कि पिता अपनी खुद्दारी की वजह से अभी भी काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे रिंकू के पिता की ईमानदारी बताया है। रिंकू के बड़े भाई एक प्राइवेट कोचिंग मे जॉब करते हैं। छोटा भाई सोनू सिंह प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है, जबकि मां हाउस वाइफ हैं।

रिंकू सिंह का करियर
रिंकू सिंह ने अभी तक कुल 17 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 411 रन बनाए हैं। 15 टी20 मुकाबलों में रिंकू सिंह ने 89 की औसत और 176 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं 2 वनडे मैचों में रिंकू सिंह ने 134 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button