ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘पता नहीं नीतीश के मन में क्या है’, खरगे बोले- ‘INDIA’ गठबंधन को एकजुट रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस जाने की संभावना के बीच शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि जो लोग देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की इरादा रखते हैं, वे निश्चित रूप से जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को एकजुट रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि जद (यू) नेतृत्व के मन में क्या है।

नहीं जानता कि उनके मन में क्या है
जद(यू) के ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर जाने की संभावना पर एक सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, ‘‘क्या वे बाहर जा रहे हैं? मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मैंने उनके नेतृत्व को एक पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश की है। मैं स्पष्ट रूप से नहीं जानता कि उनके मन में क्या है।” इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि जद (यू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ से अलग होने और फिर से भाजपा नीत राजग में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

जानकारी जुटाने के बाद बात करूंगा 
के सी त्यागी समेत कुछ जद (यू) नेताओं ने दावा किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन टूटने की कगार पर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कल देहरादून जा रहा हूं और वहां से दिल्ली जाऊंगा। एक बार वहां जाकर मैं इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाऊंगा और आपसे बात करूंगा, अन्यथा भ्रम पैदा हो सकता है ..चलिए देखते हैं, क्या होता हैं।”

देखते हैं क्या होता है
बिहार में नई सरकार बनाने के लिए जद (यू) के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, ‘‘हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है। क्या वे राज्यपाल के पास गए हैं या जा रहे हैं, उन्होंने हमें नहीं बताया है। यदि ‘इंडिया’ गठबंधन के पास इस बारे में जानकारी होती, तो मैं प्रामाणिक रूप से कह सकता था, अन्यथा इससे अटकलों को और बल मिलेगा। देखते हैं क्या होता है।”

Related Articles

Back to top button