ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन में बीजेपी नेता और पत्नी की हत्या, घर में मृत मिले, हड़कंप।

उज्जैन.बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से डबल मर्डर का शॉकिंग क्राइम सामने आया है. जहां भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई. दोनों की लाशें उनके ही घर में पड़ी मिली हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. खबर लगते ही मौके पर पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं. शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. दंपत्ति दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे. पति-पत्नी दोनों रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते थे दरअसल, यह शॉकिंग मामला उज्जैन शहर के पास देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है. जहां भाजपा नेता रामनिवास कुमावत पत्नी के साथ रहते थे. उनका बेटा देवास में रहता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है. पति-पत्नी दोनों रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. लेकिन आज बाहर नहीं निकले तो गांव के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ. उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आई. इसके बाद खिड़की से देखा तो दोनों के शव पड़े थे. इस वजह से की गई पति-पत्नी की हत्या पुलिस ने शुरूआती जांच में बताया कि यह डबल मर्डर लूटपाट के मकसद से की गई है, क्योंकि पति-पत्नी दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे. चोरों को पता था कि घर में कोई नहीं है, सभी लोग बाहर गए हैं, लेकिन दंपत्ति आ चुके थे. इसलिए ऐसी आशंका है कि चोरों ने दपत्ति को देख लिया होगा और मामला ओपन होने की वजह से दोनों की हत्या कर दी गई. हालांकि घटना की असली वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है. वहीं चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है. घर में लगे थे में लगे थे सीसीटीवी कैमरे मामले की जांच कर रहे नरवर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस इन कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इसलिए रात को घर में कौन आया गया होगा यह सब कैमरे में कहीं ना कहीं रिकॉर्ड हुए होंगे. जिसके बाद सब क्लियर हो जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button