ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नीतीश की NDA में वापसी की अटकलों के बीच विजय सिन्हा बोले- BJP केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, हमें स्वीकार्य होगा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्य में महागठबंधन (Mahagathbandhan) का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने संबंधी अटकलों के बीच राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा वही होगा और वह राज्य में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होगा।

“बिहार के राजनीतिक हालात पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर”
विजय सिन्हा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमारा केंद्रीय नेतृत्व बिहार के राजनीतिक हालात पर नजर रखे हुए है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसे बिहार भाजपा के नेता स्वीकार करेंगे।” यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार से हाथ मिलाएगी, सिन्हा ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, हमें स्वीकार्य होगा।” हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में भाजपा ने शनिवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘नहीं… भाजपा ने कल अपने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई है।” गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना स्थित राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं उस पर क्या कह सकता हूं। आप लोगों को उनसे पूछना चाहिए। यह एक राजकीय समारोह था जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं था। हम सभी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।”

Related Articles

Back to top button