ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हवा में प्लेन, 9 घंटे से ज्यादा की उड़ान, पूरे समय खुद को टॉयलेट में बंद करके बैठा रहा यात्री

हाल ही में मुंबई से बेंगलुरू की एक फ्लाइट में सफर कर रहा पैसेंजर प्लेन के टॉयलेट में फंस गया, और न चाहते हुए भी उसे पूरा सफर शौचालय में ही बैठकर करना पड़ा था. अब कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. लेकिन इस बार पैसेंजर ने जानबूझकर खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था, वो भी 9 घंटे से अधिक समय के लिए.

nypost की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लुकास गोंकाल्वेस डायस को कई चीजों से एलर्जी है. टेकऑफ के बाद जब फ्लाइट अटेंडेंट ने पैसेंजर्स को मछली की एक डिश सर्व की, तो उसकी गंध से प्रोफेसर को इस कदर एलर्जी हुई न चाहते हुए भी उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान खुद को शौचालय में नजरबंद कर लिया. डायस ब्राजील से पुर्तगाल के लिए उड़ान भर रहे थे. यह सफर 9 घंटे से अधिक समय का है.

इन चीजों से है एलर्जी

32 वर्षीय डायस ने बताया कि मछली की गंध ने उन्हें इतना परेशान किया कि सेकंडों में ही वे पसीने से तरबतर हो गए. फिर पूरे बदन में खुजली मची और शरीर लाल हो गया. इस कारण उन्हें इतनी शर्मिंदगी महसूस हुई कि खुद को प्लेन के बाथरूम में बंद कर लिया. डायस को लगभग हर चीजों से एलर्जी है. इसमें मूंगफली, सी फूड्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, लेटेक्स, तंज गंध वाले केमिकल, जानवरों के बाल से लेकर और भी कई चीजें शामिल हैं.

एयरलाइन को पता था एलर्जी के बारे में

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोलाटिना निवासी डायस इनमें से किसी भी चीज के संपर्क में आते हैं, तो उन्हें तेज खुजली से लेकर एनाफिलेक्सिस तक कई लक्षणों का अनुभव होगा, जो उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसलिए, उड़ान से पहले ही एहतियात के तौर पर उन्होंने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में एयरलाइन को सूचित किया था.

ऐसे बिताए 9 घंटे

डायस ने बताया कि एलर्जी के तुरंत बाद वे इस उम्मीद में बाथरूम की ओर भागे, क्योंकि वह एकमात्र जगह है जहां हवा लगातार बदलती रहती है. दुर्भाग्य से उन्हें न चाहते हुए भी पुर्तगाल में लैंड करने तक उसी में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा. डायस ने समय गुजारने के लिए उन्होंने टॉयलेट की दीवार पर लिखे निर्देशों को बार-बार पढ़ा था.

Related Articles

Back to top button