ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

वित्तमंत्री मंगलवार को जाएंगी अमेरिका, ट्रेजरी सचिव और विश्व बैंक प्रमुख से मिलेंगी

नई दिल्ली| वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों और जी20 वित्तमंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नरों की बैठक में भाग लेने के लिए 11 अक्टूबर से अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगी। वित्तमंत्री एक उच्चस्तरीय बैठक में आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से अलग-अलग मुलाकात करेंगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीतारमण जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, न्यूजीलैंड, मिस्र, जर्मनी, मॉरीशस, यूएई, ईरान और नीदरलैंड सहित कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगी।

वह ओईसीडी, यूरोपीय आयोग और यूएनडीपी के नेताओं और प्रमुखों के साथ आमने-सामने बैठकें करेंगी।

वित्तमंत्री वाशिंगटन डीसी स्थित एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन, ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में ‘भारत की आर्थिक संभावनाएं और विश्व अर्थव्यवस्था में भूमिका’ पर भाषण भी देंगी।

सीतारमण अपनी यात्रा के दौरान जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में ‘प्रौद्योगिकी, वित्त और शासन’ के अंतसर्ंबधों के माध्यम से भारत में बनाए गए गुणक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श करेंगी।

यात्रा के बाद के हिस्से के दौरान वह यूएसआईबीसी और यूएसआईएसपीएफ के साथ भारत-अमेरिका कॉरिडोर में निवेश और नवाचार को मजबूत करने और ‘भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश’ के विषयों पर गोलमेज बैठकों में भाग लेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य एक निवेश गंतव्य के रूप में भारत के आकर्षण को प्रदर्शित करना है और इसमें प्रमुख व्यापारिक नेताओं और निवेशकों की भागीदारी होगी।

Related Articles

Back to top button