ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मोदी-शाह के रिमोट कंट्रोल से चलते हैं हिमंत शर्मा, राहुल गांधी ने साधा असम के CM पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘‘रिमोट-नियंत्रित” किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शर्मा ने असम के हित की बात की तो उन्हें ‘‘बाहर कर” दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने यहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के पास शर्मा का रिमोट कंट्रोल है, अगर वह असम के हित के लिए कुछ भी बोलेंगे तो उन्हें तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।” कांग्रेस सांसद ने बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) की भी आलोचना की और इसे ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम” करार दिया। गांधी ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के साथ-साथ असम में विधानसभा चुनावों में भाजपा और एआईयूडीएफ, दोनों को हराएगी।

कांग्रेस ने दिग्गज समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना ही कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं बल्कि ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की।

Related Articles

Back to top button