ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए…फिर उठे ही नहीं, गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, 2 की हालत गंभीर

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में ठंड के चलते बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए पति-पत्नी सहित तीन लोग बेहोश हो गए। पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में संजय कुमार (24) अपने घर पर ही परचून की दुकान चलाता है और वह दुकान में ही अपनी पत्नी नीतू देवी, मां कमला देवी एवं पिता कुल्ली के साथ ही रहता है।

विश्वकर्मा के अनुसार मंगलवार रात संजय कुमार का पिता कुल्ली कहीं बाहर गये थे। घर में संजय कुमार उसकी पत्नी नीतू देवी (22) तथा मां कमला देवी सोए थे। ठंड से बचने के लिए संजय कुमार ने कमरे के अंदर कोयले वाली अंगीठी जला रखी थी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक ग्रामीण कुछ सामान लेने संजय की दुकान पर पहुंचा और उसने आवाज लगायी, जवाब नहीं मिलने पर उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया।

उनके अनुसार दरवाजा खोल कर अंदर देखने पर संजय कुमार उसकी पत्नी नीतू तथा मां कमला देवी कमरे के अंदर बेहोश मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान नीतू (22) की मौत हो गई। संजय कुमार एवं उसकी मां कमला देवी का इलाज चल रहा है.। पुलिस ने नीतू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button