ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट… सामने आई हादसे की VIDEO

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार दुर्घटना का शिकार हुई है। यह हादसा बर्दवान में हुआ है और इसमें सीएम ममता बनर्जी के सिर पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई। काफिले में अचानक कार घुसने के कारण ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इसकी वजह से ममता बनर्जी को सिर पर चोट लगी है। खबरों की मानें तो चोट मामूली सी है, गंभीर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी सड़क मार्ग से बर्दवान से कोलकाता लौट रहीं थी। इस दौरान सीएम के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई, उनके कार ड्राइवर ने तुरंत ही ब्रेक लगा दी। ममता बनर्जी कार में आगे ड्राइवर के बगल में बैठी थी और उनका माथा सामने शीरे से टकरा गया। राहत की बात यह हैकि ममता बनर्जी को गंभीर चोट नहीं लगी है। मुख्यमंत्री एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पूर्वी बर्धमान गई थीं। हादसे के बाद अब मुख्यमंत्री को कोलकाता लाया जा रहा है जहां डॉक्टर उनका इलाज करेंगे।

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है। बनर्जी ने कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रहे टकराव के बीच कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है।

Related Articles

Back to top button