ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

राजस्थान में बंद हुई ओल्ड पेंशन स्कीम, NPS लागू ; भजनलाल सरकार ने पलटा गहलोत का एक और फैसला

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत का एक और फैसला पलट दिया है। सीएम भजन लाल शर्मा ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बंद करने का फैसला लिया है। भजनलाल सरकार ने पहली नियुक्ति में ही कर्मचारियों पर NPS लागू कर दिया है। सरकार ने कृषि विभाग में 25 सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारियों को नियुक्ति दी है। इसमें NPS का जिक्र है जबकि OPS का कहीं भी जिक्र नहीं है। मतलब साफ है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होगी।

दीया कुमारी साफ करेगी तस्वीर 
बता दें कि, राज्य की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी OPS के बारे में सरकार का दृष्टिकोण साफ करेगी। आज विधानसभा सत्र में इसका जवाब दे सकती हैं कि OPS का आगे क्या होगा। बीजेपी NPS के पक्ष में रही है। विपक्ष इस मुद्दे कोआज विधानसभा में भी आक्रमक तौर पर उठा सकता है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस की सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। हालांकि पीएम मोदी ने कहा था कि हम गहलोत सरकार की योजनाएं बंद नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button