ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अमिताभ बच्चन ने किए राम लला के दर्शन, शेयर की मन मोह लेने वाली तस्वीर

अयोध्या में 22 जनवरी को हुआ रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समर्पण, जिसे देखकर पूरे देश ने राम नाम के जाप में सराबोर हो गया। अयोध्या के साथ पूरे देश में कल उत्सव मनाया गया। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्तिष्ठा पीएम मोदी के हाथों हुई जिसके बाद श्रीराम सदा के लिए वहां विराजमान हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी भगवान राम के दर्शन के लिए अपना समर्पण दिखाया। सभी पारंपरिक लिबास में श्रीराम के पहले दिव्य दर्शन के लिए वहां मौजूद थे पहुंचे थे। इस दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रामलला की प्रतिष्ठा में शामिल होकर भगवान राम के दिव्य दर्शन किए।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने अपने दिव्य दर्शन की झलक फैंस को भी दिखाई है। एक्टर ने बाकी लोगों की तरह ही लाइन में लगकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात साझा की है। एक्टर ने इस तस्वीर के कैप्शन में ‘जय सिया राम’ लिखा है। इस तस्वीर में अमिताभ रामलला की मूर्ति के सामने कपाट के पास खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वो दोनों हाथ जोड़े हुए श्रीराम नमन कर रहे हैं। उनके ठीक पीछे रामलला की खूबसूरत सजी-धजी मूर्ति नजर आ रही है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ये सेलेब्स हुए थे शामिल 
बता दें, प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इसमें आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रोहिट शेट्टी ,माधुरी दीक्षित, राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, रणदीप हुड्डा जैसे सितारों के सिवा भी कई और नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान राम का नाम लिया। वहीं सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने इस खास मौके पर खास परफॉर्मेंस भी दीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमूग्ध हो गए।

Related Articles

Back to top button