ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राम भक्ति में लीन हुए भक्त, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, 21 फीट राम लला के प्रतिमा का होगा अनावरण

बिलासपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। शहर के तिलक नगर स्थित राम मंदिर में सुबह से रामलला के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज सुबह व्यंकटेश मंदिर में 9 बजे से 12 बजे तक भजन कीर्तन की जा रही है। 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। सुबह 10:30 से 11:30 बजे मुंगेली नाका में श्रीराम लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इसके साथ  ही  11 बजे राम नाम का जाप होगा।

अरपा अर्पण अभियान के तहत रामलला को हरे भरे पौधों की राम जानकी वाटिका भेंट करेंगे। जगमल चौक में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। घोंघा बाबा मंदिर में हनुमान चालीसा का किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से भंडारा का आयोजन होगा। 6 बजे शाम को महाआरती होगी। वहीं पारिजात एक्सटेंशन में 21 फीट राम लला का प्रतिमा का अनावरण होगा।

Related Articles

Back to top button