ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

‘दाऊद इब्राहिम की गैंग का हूं, 22 जनवरी को उड़ा दूंगा राम मंदिर’, बिहार से दबोचा गया इंतेखाब आलम

बिहार के अररिया जिले में पुलिस को फोन कर 22 जनवरी को राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंतेखाब आलम को शनिवार की देर रात पलासी थानाक्षेत्र के बलुआ कलियागंज गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 19 जनवरी को 112 नंबर (जिस नंबर पर नागरिक आपातकालीन सहायता मांगते हैं) पर डायल कर कहा था कि उसका नाम छोटा शकील है और वह दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “आरोपी ने फोन पर यह भी कहा था कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर को उड़ा देगा। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन मानसिक रूप से वह अस्थिर लगता है।”

सोमवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “इस कॉल के आने के बाद उसके बारे में साइबर सेल को सूचित किया गया। जिस मोबाइल नंबर से आरोपी ने कॉल किया था वह उसके पिता के नाम पर पंजीकृत पाया गया।” उन्होंने कहा, “मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलासी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।”

Related Articles

Back to top button