ग्वालियर
बदलते परिवेश में युवाओं को सैन्य बलों में भर्ती के समय हाइट (ऊँचाई) जैसे अन्य नियमों में क्रांतिकारी सुधारों की जरूरतें हैं

बदलते परिवेश में युवाओं को सैन्य बलों में भर्ती के समय हाइट (ऊँचाई) जैसे अन्य नियमों में क्रांतिकारी सुधारों की जरूरतें हैं ।हमें चीन ,जापान, दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया आदि देशों की सैनाओं की ताकत व ऊर्जा से भी सीख लेना चाहिए। इन देशों के नागरिक व प्रशासन सेल्फ ढंग से बेहतरीन निर्णय लेकर उन्हें लागू करते हैं और हमारे देश के नागरिकं व प्रशासन आदत से मजबूर है जब तक कोई बड़ा नेता सरकार अच्छा अभियान नहीं चलाएगा तब तक हम जागेंगे नहीं चिंता की बात यह है कि हम सो नहीं रहे हैं सोने का ढोंग कर रहे हैं। किसी ने सच ही कहा है कि जो सो(नींद) रहा है उसे तो जगाया जा सकता है लेकिन जो सोने का ढोंग कर रहा है उसे जगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
दिनेश सिकरवार

