ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी रकम, सीएम विष्णुदेव साय ने कर दिया ऐलान, जानिए कब मिलेगी सौगात

रायपुरः  छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 121.47 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। लेकिन इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी और अंतर की राशि के भुगतान को लेकर बड़ी बात कही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए पहले ही दिन से जुटे हुए हैं। हमने आवास, धान खरीदी, बोनस का वादा पूरा कर दिया है। वहीं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि हम 130 लाख टन धान खरीद चुके हैं, हमारा 130 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो चुका है। उन्होंने धान के समर्थन मूल्य के बाद किसानों को भुगतान किए जाने वाली अंतर की राशि को लेकर कहा कि जल्द ही अंतर की राशि किसानों को भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button