ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

खुशखबरी! खरमास के बाद लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में प‍िछले कुछ द‍िन से चल रही उठा-पटक के बीच आज शुक्रवार को भी ग‍िरावट देखी गई है। इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। खरमास के बाद, सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसके उल्टे कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं शुक्रवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

जानकारों के मुताबिक कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपए गिर गई। इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620 रुपये हो गयी है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 300 रुपए फिसल कर 57,400 रुपए पर पहुंच गया है।

चलिए आपको बताते हैं कि कौन से शहर में सोने चांदी का क्या भाव चल रहा है।

मुंबई शहर में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,620 रुपए है। जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,770 रुपए, बेंगलुरु में 62,620 रुपए और चेन्नई में 63,050रुपए रही। मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 57,400 रुपए है।

वहीं, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपए, बेंगलुरु में 57,400 रुपए और चेन्नई में 57,800 रुपए पर बिक रहा है। इसके साथ ही, एक किलो चांदी की कीमत में 400 रुपए की गिरावट आई। इसके बाद, ये 75,500 रुपए किलो पर बिकी।

Related Articles

Back to top button