ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

ओडिशा के गंजाम में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहां पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है।

रजनी की 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button