ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराई, 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल, नशे में था ड्राइवर।

सागर। सागर जिले के रहली कस्बे में एक तेज रफ्तार स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क के बगल में लगे पेड़ से जा टकराई जिसमें बस में सवार बच्चों को गंभीर चोटें आयी हैं. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गयी. बताया जा रहा है कि बस में 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से 14 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बच्चों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर नशे की हालत में था. रहली थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 5 बजे सागर रोड स्थित क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल की बस बाईपास चौराहे पर पेड़ से टकरा गई. बस में करीब 40 बच्चे सवार थे. पेड़ से टकराते ही बस में चीख पुकार मच गयी. घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चों को स्कूल बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेजा गया. बताया जा रहा है कि बस में सवार 40 बच्चों में से करीब 14 बच्चों को गंभीर चोटें आयी हैं. जिन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना में घायल बच्चों ने बताया कि "छुट्टी के बाद हम बस से आ रहे थे, तो ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था. पहले ड्राइवर ने एक साइकिल को टक्कर मारी. हमने मलिक को फोन लगा कर बताया कि बस ओवर स्पीड में चल रही है. जब तक बस मालिक ड्राइवर को फोन करता, तब तक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गयी. जो बच्चे बस में आगे बैठे थे, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं." घायल बच्चों का कहना है कि "ड्राइवर नशे की हालत में था और शुरुआत से ही तेज बस चल रहा था. हम लोगों ने रोका, लेकिन उसने एक ना सुनी." घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी और रहली एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. एसडीएम गोविंद दुबे बताया कि "क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल की बस, स्कूल से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में 40 बच्चे सवार थे. बस के पेड़ में टकराने के कारण 14 बच्चों को चोट पहुंची है. सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है और बीएमसी भी रेफर किया गया है. हमें ड्राइवर के नशे की हालत में होने की जानकारी मिली है. हम तमाम बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. जो दोषी होगा उसे पर कार्यवाही की जाएगी."

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button