ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बरसीं लाठियां, महिला का सिर फटा, मची भगदड़।

गोरखपुर : जिले के बड़हलगंज कस्बे में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में रामकथा सुनने उमड़ी लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां चलाईं गईं. इस दौरान एक महिला का सिर फट गया. लहूलुहान महिला ने इसके लिए पुलिस को दोषी ठहराया. उसके साथ आईं महिलाएं उसे लेकर पंडाल से बाहर ले गईं. इधर, लाठी चलाने से अफरातफरी की स्थिति बनी रही. लोग लाठी की मार से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई. कथा सुनने आए लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मनमानी पर उतारू थे. कथास्थल पर हुए घटनाक्रम के वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति लगातार लाठी चला रहा है. हालांकि वह पूरी तरह से वर्दी में नहीं है. लेकिन घायल महिला पुलिसकर्मियों को ही घटना के लिए जिम्मेदार बता रही थीं. लाखों की भीड़ के बीच धीरेंद्र शास्त्री के इस कथा प्रवचन कार्यक्रम में लाठी चलाने से माहौल बिगड़ गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. यह कथा 17 जनवरी से 3 दिनों के लिए प्रारंभ हुई है. गुरुवार को दूसरा दिन था. शुक्रवार को यह कथा समाप्त हो जाएगी. पहले दिन की कथा में भी लाखों की भीड़ धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए आई हुई थी. वहीं इस घटना के संबंध में बड़हलगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर अंजुल चतुर्वेदी ने कहा कि, कथा सुनने के लिए लाखों की भीड़ आ रही है. पुलिस उसे नियंत्रित करने में जुटी है. घायल महिला पुलिस की लाठी से घायल हुई है या आयोजकों की ओर से लगाए गए कार्यकर्ता की लाठी से, यह देखने वाली बात होगी. अगर पीड़िता कोई शिकायत लेकर के आती है तो उसकी बात भी सुनी जाएगी. फिलहाल पुलिस ने लाठी चलाई है कि नहीं यह तय कर पाना मुश्किल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button