ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर में 18 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान घटना।

इंदौर। कम उम्र में लगातार हार्ट अटैक आने के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक और मामला इंदौर में हुआ. कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के दौरान अचानक एक छात्र के सीने में दर्द उठा और वह आगे की बेंच पर गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामला बुधवार दोपहर का है. अचानक उठा सीने में दर्द :इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र राजा माधव लोधी की मौत से उसके साथी व परिजन सदमे में हैं. कोचिंग के दौरान तबियत बिगड़ने पर उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसके दोस्तों के अनुसार माधव कोचिंग इंस्टीट्यूट में बैठकर पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह गिर गया. उसे तत्काल समीप के अस्पताल ले जाया गया. उसे उपचार के लिए आईसीयू में ले जाया गया. कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल :राजा माधव लोधी सर्वानंद नगर में किराए से रहता था. वह एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा था. कोचिंग में वह वह पीएससी की तैयारी कर रहा था. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. वे राजा की हालत देखकर बेसुध हो गए. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अचानक वह बेसुध होकर टेबल पर गिर जाता है. इसके बाद आसपास बैठे छात्र उसे देखकर घबरा जाते हैं. ये घटना दोपहर करीब 12:49 की है. अगले 10 मिनट में उसे अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में भंवरकुआ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button