ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘BIGG BOSS 12’ फेम दीपक ठाकुर की बहन बनीं अफसर,BPSC 68वीं का रिजल्ट आते ही आंखों में आए खुशी के आंसू, सिंगर बोले-‘बहुत गर्व महसूस हो रहा है’

मुंबई: ‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर इस समय सातवें आसमान पर हैं। इस समय दीपक ठाकुर की आंखों में खुशी के आंसू हैं। हों भी क्यों ना आखिर उनकी छोटी बहन ने उनका नाम रोशन जो कर दिया है। दरअसल, दीपक की बहन ने BPSC एग्जाम क्लियर कर लिया है। वह अब एक बड़ी अफसर बन गई हैं। दीपक ने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी बयां की। दीपक ने इंस्टाग्राम पर बहन के BPSC एग्जाम की तैयारियां करते हुए की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मेरी छोटी बहन BPSC एग्जाम क्लियर करके पंचायती राज पदाधिकारी बन गई है। बोले तो अफसर बन गई है। रिजल्ट आने के बाद से भावनाओं का सैलाब उमड़ा है।’

दीपक ने आगे लिखा-‘बहन तुमने सपना देखा और पूरे परिवार ने उसे जिया। आज तुमने जो कर दिखाया वो कल्पना से परे है। बहुत भावुक हूं। पोस्ट लिखते-लिखते आंखों से टप-टप आंसू टपक रहे हैं। ये खुशी के आंसू हैं, आज इन्हें बहने देते हैं। अफसर बन गई बहन आज तुम।

हम सबको बहुत बहुत बहुत गर्व है। तुमने आज पूरे खानदान का, मां पापा का सबका नाम रौशन कर दिया। सबका मान-सम्मान बढ़ाया है। तुमने अपनी मेहनत के दम पर आज BPSC क्लियर करके ये साबित किया कि हर गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार भी बड़ा सपना न सिर्फ देख सकता हैं बल्कि उसको पूरा भी कर सकता हैं।’

अपनी बात जारी रखते हुए दीपक ने आगे लिखा-‘ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था, लेकिन वही बात है ना बहन हम माध्यम वर्गीय परिवार से आने वालों के पास कोई दूसरा ऑप्शन और बैकअप कहां होता है। सिवाय इसके कि मेहनत कर और रिश्तेदारों के तानों का जवाब बस कामयाब होकर दें। मां-पापा ने अपनी पूरी उम्र हमलोगों को पढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्र में कामयाब करने में झोंक दी। क्या क्या नहीं सुने वो लोग। खूब खुश रहो, और तरक्की करो, आगे बढ़ो, अब अगला मुकाम UPSC होना चाहिए।तुम्हारा भैया हमेशा तुम्हारे साथ है।तुमको किसी की नजर ना लगे।’

Related Articles

Back to top button