ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिंबल बदलने का खेल और ईरान से जंग! तो क्या टल जाएंगे पाकिस्तान में चुनाव?

पड़ोसी मु्ल्क पाकिस्तान में चुनाव का मौसम है. लोग देश का नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करेंगे. हालांकि चुनाव तय तारीख पर होंगे या नहीं, ये अब तक साफ नहीं है. दरअसल, कई पार्टी और उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव चिन्ह बदलने की मांग की है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने भी चेतावनी दी है कि अगर चुनाव चिन्हों को बदलने की प्रक्रिया नहीं रुकी तो आम चुनाव में देरी हो सकती है. आयोग ने कहा कि वो 8 फरवरी के चुनावों के करीब आने पर लगातार बदलाव नहीं कर सकते.

सिंबल बदलने की मांग के अलावा पाकिस्तान का ईरान से भी तनाव चल रहा है. बीते 48 घंटे दोनों देशों के लिए मुश्किल भरे रहे हैं. ईरान ने मंगलवार रात को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमला बोला. इसमें दो बच्चों की मौत हो गई. पाकिस्तान ने ईरान के हमले का जवाब 24 घंटे बाद ही दे दिया.

पाकिस्तान की वायुसेना ने ईरान के सरवन शहर में एयरस्ट्राइक किया. ईरान के हमले के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे पाकिस्तान किसी ना किसी तरीके से जवाब देगा. उसने हमले से पहले चेतावनी भी दी थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले अच्छे पड़ोसी की निशानी नहीं है. इसके गंभीर परिणाम होंगे. पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया था.

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

उधर, सिंबल बदलने की मांग पर चुनाव आयोग का कहना है कि अगर चुनाव चिह्न बदलने की प्रक्रिया इसी तरह जारी रही तो चुनाव में देरी होने का डर है, क्योंकि मतपत्रों को दोबारा छापना होगा. समय पहले से ही सीमित है. दूसरी ओर इसके लिए विशेष पेपर उपलब्ध हैं. हाल ही में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के केंद्रीय चुनाव प्रभारी सीनेटर ताज हैदर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपने सात उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह बदलने की मांग की थी. उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न ‘तीर’ की मांग की थी. हैदर ने कहा कि आयोग ने पार्टी के उम्मीदवारों को निर्दलीय घोषित कर दिया.

पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और महासचिव नैय्यर हुसैन बुखारी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मामले को अदालत में ले जाया जाएगा. इसी तरह जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष इमरान खान से संबंधित एक याचिका अभी भी लाहौर उच्च न्यायालय में लंबित है.

Related Articles

Back to top button