ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

24 घंटे बारिश का अलर्ट; अनाज मंडी में फसल की सरकारी खरीद बंद

रेवाड़ी: सोमवार सुबह भी हुई बारिश।रेवाड़ी में लगातार तीसरे दिन भी सोमवार को बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाये हुए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश को देखते हुए सोमवार व मंगलवार को नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद भी बंद कर दी गई है।बता दें कि गुरुवार से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। शनिवार को दिनभर पूरे जिले में बारिश हुई। बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। हालांकि 12 बजे बाद बारिश बंद हो गई, लेकिन बादल छाये रहे। शाम साढ़े 4 बजे मौसम फिर बदला और सोमवार सुबह तक रूक-रूक बारिश होती रही। पिछले तीन दिनों की बात करें तो 70 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।समय पहले ठंड ने दी दस्तकबारिश का ही असर है कि रेवाड़ी में समय से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। कूलर-एसी तो छोड़ो अब पंखे भी बंद होने लगे है। रविवार को तो न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट होने मौसम पूरी तरह ठंडा रहा। सोमवार सुबह से ही ठंड बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार दीपावली पर ही अच्छी ठंड दिखाई दे सकती है। अमूमन ऐसा मौसम नंवबर के पहले सप्ताह में नजर आता है।बारिश को देखते हुए रोकी खरीदमौसम विभाग द्वारा अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद भी 2 दिन के लिए बंद कर दी गई है। खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसं को देखते हुए किसान मंडी में बाजरा लेकर ना आए, क्योंकि अभी मंडी में तेजी से उठान की प्रक्रिया चल रही है।10 दिन देरी से होगी सरसों की बिजाईरेवाड़ी जिले में लगातार बारिश का असर अब किसानों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। आगामी रबी फसल की तैयारियों में जुटे किसानों को सरसों की बिजाई में कम से कम 10 दिन की देरी होगी। क्योंकि काफी खेतों में पानी जमा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 अक्टूबर के बाद ही सरसों की बिजाई शुरू हो पाएगी। हालांकि किसानों के लिए राहत की बात यह है कि जुताई से पहले सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button