ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी ने संतों को नदी जल के कलशों के साथ अयोध्या के लिए किया रवाना

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गंगा समेत प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जल के साथ साधु-संतों के एक जत्थे को अयोध्या के लिए रवाना किया।

हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूजा-अर्चना करने के बाद सभी जल कलशों को रवाना किया गया। इस अवसर पर पूरे हर की पैड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था। साधु संत अपने साथ कलशों में गंगा, यमुना सहित अन्य पवित्र नदियों के जल लेकर गए हैं, जो 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान को अर्पित किया जाएगा।

वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में साधु संत गंगोत्री, यमुनोत्री और बागेश्वर की सरयू नदी के उद्गम स्थान से मंगाए गए पवित्र जल के साथ अयोध्या रवाना हुए। इस मौके पर धामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें लंबी प्रतीक्षा के बाद वह दिन प्राप्त हो रहा है, जिसकी हमें बरसों से प्रतीक्षा थी।”

Related Articles

Back to top button