ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बिहार: पार्किंग के विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने 2 कार सवार को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के औरंगाबाद जिले में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई जिनमें से तीन पड़ोसी झारखंड के रहने वाले थे। औरंगाबाद के डीएसपी मोहम्मद अमानुल्ला खान के अनुसार, घटना नबीनगर इलाके में हुई जहां एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने एक कार को खड़ी करने पर आपत्ति जताई।

डीएसपी ने बताया कि इसके बाद कार में सवार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और गोली चला दी, जिससे एक बुजुर्ग राहगीर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने कार में बैठे लोगों की पिटाई कर दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। उन्होंने कहा, “घटना में दो अलग-अलग समुदायों के सदस्य शामिल हैं, लेकिन झड़प का कारण सांप्रदायिक नहीं था। फिर भी, घटनास्थल पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बल की तैनाती की गई है।”

डीएसपी के मुताबिक, कार झारखंड के पलामू जिले से आई थी और उसमें सवार लोग हैदरनगर इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा, “नबीनगर पहुंचने पर, चालक तैतारिया मोड़ पर एक दुकान के सामने वाहन खड़ा करके रुक गया। दुकानदार ने विरोध किया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। कार में सवार लोगों में से एक ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी जो एक राहगीर को लगी।”

डीएसपी ने कहा कि मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राम शरण चौहान के रूप में हुई है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे वहां एकत्र हुई भीड़ क्रोधित हो गयी। उन्होंने बताया, “क्रोधित भीड़ ने कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया। जब तक पुलिस दल मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करता तब तक मोहम्मद मुजाहिद, चरण मंसूरी और मोहम्मद अंसारी को पीट-पीटकर मार डाला गया।”

खान ने कहा कि दो अन्य व्यक्ति, वकील अंसारी और अजीत शर्मा जख्मी हुए हैं। औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती अंसारी की हालत स्थिर है, जबकि शर्मा की हालत को देखते हुए उन्हें गया के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। डीएसपी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि चौहान पर किसने गोलीबारी की और उन लोगों की पहचान भी की जा रही है, जिन्होंने कार में सवार लोगों पर हमला किया था।

Related Articles

Back to top button