ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज क्या होगा खास?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक साल बाद अपनी दूसरी यात्रा शुरू की, जिसका नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नाम दिया है. राहुल गांधी ने इम्फाल के पास हिंसा प्रभावित मणिपुर के थौबल जिले से यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य टॉप नेताओं ने थौबल में यात्रा के शुभारंभ समारोह में भाग लिया. यात्रा का उद्देश्य विधानसभा चुनावों के आखिरी दौर में खराब प्रदर्शन के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की चुनावी संभावनाओं को पुनर्जीवित करना है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन सुबह 8 बजे शुरू हो गई और वह कुछ देर में बस से कांगपोकपी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कस्टम-मेड वोल्वो बस को हाइड्रोलिक लिफ्ट से सुसज्जित किया गया है ताकि वह रास्ते में आम लोगों को संबोधित कर सकें. इसके बाद 11 बजे सेनापति में लोगों को संबोधित करेंगे. दोपहर 12 बजे करोंग ग्राउंडल में विश्राम किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 2 बजे करोंग से यात्रा फिर से शुरू होगी. साढ़े चार बजे माओ गेट पर यात्रा का विश्राम होगा. इसके बाद नागालैंड के खुजामा ग्राउंड में रात्रि विश्राम किया जाएगा.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6713 किमी की दूरी करेगी तय

बताया गया है कि अगले दो महीनों में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से महाराष्ट्र की यात्रा करेगी, जिसमें 6,713 किमी की दूरी तय की जाएगी. 20-21 मार्च को यह यात्रा मुंबई पहुंचेगी. इस दौरान 15 राज्यों को कवर करेगी. साथ ही साथ 100 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, जहां पार्टी वोटर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने की भी कोशिश करेगी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने से कुछ मिनट पहले इंफाल के पास थौबल में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदुत्व की पिच पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया. खरगे और राहुल ने संकटग्रस्त मणिपुर का अब तक दौरा नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले खरगे ने मोदी पर चुनावी लाभ के लिए राम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि बीजेपी वोटों के लिए धोखाधड़ी कर रही है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य

मणिपुर से कांग्रेस की यात्रा की शुरुआत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ये पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा की भेंट चढ़ा हुआ है, जिसमें मई से अब तक 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चुनावी नहीं बल्कि इसलिए निकाल रही है क्योंकि सरकार ने उसे लोगों के मुद्दे संसद में उठाने का मौका नहीं दिया और इस पहल का उद्देश्य सिद्धांतों को फिर से स्थापित करना है.

Related Articles

Back to top button